मोबाइल चोरी में करते रंगेहाथ एक पकड़ाया

वर्दमान का बबील चौहान पकड़ा गया, उसका साथी आसनसोल का सूरज पासवान फरार हो गया

कतरास.

सलानपुर निवासी अविनाश कुमार मिश्रा ने अपने मोबाइल चोरी कर लिये जाने की शिकायत कतरास पुलिस से की है. शिकायत में कहा है कि वह सब्जी पट्टी में सब्जी खरीद रहा था, तभी एक युवक ने उसकी पॉकेट से मोबाइल चुरा लिया. जैसे ही मोबाइल अपनी पॉकेट में डाला, उसे पकड़ लिया. उसने अपना नाम बबील चौहान पता बंगाल के वर्दमान बताया. सके साथ एक अन्य साथी आसनसोल का सूरज पासवान फरार हो गया. श्री मिश्रा ने पकड़े गये बबील के साथ अपना मोबाइल कतरास पुलिस के हवाले कर दिया. शिकायत के आलोक में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. बता दें कि एक गिरोह इन दिनों सब्जी पट्टी से लेकर शहर में मोबाइल चोरी कर रहा है.

सेंद्रा में तीन घरों की पिट वाटर पाइप व एलइडी बल्ब की चोरी : लोयाबाद.

लोयाबाद थाना अन्तर्गत सेंद्रा से चोरों ने रविवार की रात में तीन लोगों के करीब छह सौ फीट पिट वाटर की प्लास्टिक की पाइप तथा कई घरों का एलइडी बल्ब की चोरी कर ली. चोरों ने डॉ संतोष कुमार, संजय यादव और शशिकला देवी के आवास की पिट वाटर की पाइप काट ली. इससे पहले शनिवार की रात में भोला बाउरी के आवास से टुल्लू पंप की चोरी हो गयी थी, जो पास के एक युवक के बागान में मिला था. वहां के लोगों ने बताया कि इन दिनों यहां नशेड़ियों की तादाद काफी बढ़ गयी है. संभवतः नशेड़ियों द्वारा ही घटना को अंजाद दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >