Dhanbad News: बिट्टू धीवर हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: निरसा पुलिस की टीम ने झारखंड-बंगाल में कई जगह की छापेमारी, दो आरोपी अब भी फरार

Dhanbad News: प्रतिनिधि, निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर स्थित खुदिया तीन नंबर पुल के नीचे गोपालगंज निवासी बिट्टू धीवर (19) की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों में से एक आरोपी पांड्रा निवासी अरूप धीवर को गोविंदपुर से गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गोविंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गोविंदपुर थाना में रखकर ही उससे पूछताछ की जा रही है. पांड्रा के ही रहने वाले मामले के दो अन्य आरोपी विक्रम धीवर एवं मलिंगा बाउरी फरार हैं. लगातार चार दिनों तक झारखंड के जामताड़ा, मिहिजाम एवं पश्चिम बंगाल क्षेत्र के पुरुलिया, रघुनाथपुर क्षेत्र में छापेमारी के बाद अंतत पुलिस ने अरूप धीवर को गोविंदपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा. पुलिस हत्याकांड का पूरा मामला जानने को लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

क्या है मामला :

बताया जाता है कि बिट्टू का फुफेरा भाई पांड्रा निवासी रोहित धीवर के साथ मैट्रिक की परीक्षा के अंतिम दिन अरूप धीवर का विवाद हो गया था. रोहित ने वीरसिंहपुर गांव स्थित शीतला पूजा के अवसर पर फूल-बेलपत्र की दुकान लगायी थी. इसी दौरान अरूप, विक्रम एवं मलिंगा रोहित को बुरी तरह से मारपीट रहे थे. बिट्टू ने अपने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया. बाद में तीनों नामजद के अलावा अन्य तीन युवकों ने मिल कर बिट्टू की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. इसके बाद बिट्टू के पिता मनबोध धीवर के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >