DHANBAD NEWS : 2.6 किलो चांदी के जेवर, 20 लाख से अधिक कैश जब्त

धनबाद, जोड़ापोखर, भौंरा, सिंदरी, मैथन, चिरकुंडा, मुनीडीह, कतरास, लोयाबाद, बरोरा थाना क्षेत्र में चला वाहन जांच अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान धनबाद, जोड़ापोखर, भौंरा, सिंदरी, मैथन, चिरकुंडा, मुनीडीह, कतरास, लोयाबाद, बरोरा थाना क्षेत्र में 20 लाख से अधिक नकद रुपये के अलावा 2 किलो 639 ग्राम चांदी के जेवर जब्त किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान मुनीडीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग वाहनों से 3,34,000 रुपये बरामद हुए. इसमें एक वाहन से 2,34,000 व दूसरे वाहन से 1,00,000 नगद बरामद हुए. वहीं मैथन ओपी ने एस बस यात्री से दो किलो 639 ग्राम चांदी के जेवर तथा एक अन्य वाहन से एक लाख नौ हजार 290 रुपए नकद बरामद किये गये. धनबाद थाना क्षेत्र से चार लाख 10 हजार, जोरापोखर थाना क्षेत्र से एक लाख 50 हजार, भौंरा ओपी क्षेत्र से दो लाख, बरोरा से दो लाख, कतरास थाना क्षेत्र से 1 लाख 50 हजार तथा लोयाबाद थाना क्षेत्र से 60,000 रुपए नगद बरामद किये गये. चिरकुंडा में पिकअप वैन से 66500 रुपये, सिंदरी में बाइक सवार से तीन लाख रुपये जब्त किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >