वोट बहिष्कार की सूचना पर गोपीनाथपुर पहुंचे नोडल प्रभारी, झेलनी पड़ी नाराजगी

वोट बहिष्कार के नारे के बाद प्रबंधन हुआ सक्रिया

मुगमा.

गोपीनाथपुर पंचायत के बाऊरी टोला व आदिवासी टोला के लोगों ने जलसंकट को लेकर वोट बहिष्कार की चेतावनी दी. उनका कहना था कि व्यवस्था नहीं होने के कारण वो जान जोखिम में डाल कोयला खदान से पानी लाते हैं. इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को एग्यारकुंड प्रखंड की बीडीओ मधु कुमारी के आदेश पर नोडल प्रभारी प्रमोद कुमार झा व प्रखंड कर्मी क्षत्रपति शाही किस्कु वहां पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने उनको खूब खरी-खोटी सुनायी. उन लोगों ने कहा कि सबको कह कर वो लोग थक गये हैं, अब वोट नहीं देंगे. इस पर नोडल प्रभारी श्री झा ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि समस्या से बीडीओ को अवगत करा निदान की पहल की जायेगी. इसके बाद लोग माने. सूचना पाकर पूर्व जिप सदस्य सह इंटक नेत्री दुर्गा दास भी वहां पहुंचीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >