Dhanbad News: सिंह मेंशन बमबाजी मामले में नहीं मिला सुराग

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की हो रही तलाश, टेक्निकल सेल का सहारा ले रही धनबाद पुलिस.

धनबाद के चर्चित सिंह मेंशन बमबाजी मामले में घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस मामले के लेकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है और कुछ पुराने अपराधियों को तलाश रही है. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

फुटेज में नहीं दिख रहा बम फेंकने वालों का चेहरा

सरायढेला थाना की पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बमबाजी करते दो संदिग्ध व्यक्ति साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. इसमें दोनों बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर तुरंत बाद फरार हो जाते हैं. इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान व लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है. फुटेज में दिख रहा है कि जो व्यक्ति बाइक चला रहा है, वह मंकी कैप के अलावा हेलमेट पहना हुआ है. उसने नीले रंग की जैकेट पहनी है. वहीं बम फेंकने वाले ने भी मंकी कैप लगाया हुआ है. पीछे बैठे युवक ने स्काई ब्लू कलर का स्वेटर या हुडी पहना है.

कोलाकुसमा में तलाश रही है पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक सवार अपराधी कोलाकुसमा की तरफ से आये. संभवत: दोनों घटना को अंजाम देने के पहले कोलाकुसमा में थे और वहां रहने वाले किसी ने उनकी मदद की होगी. पुलिस कोलाकुसमा में लगे सभी सीसीटीवी कैमराें को खंगाल रही है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की बाइक का कुछ नंबर साफ दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक सभी नंबर क्लीयर नहीं हो पाये हैं.

कई लोगों से हो रही है पूछताछ

जांच के क्रम में धनबाद पुलिस वासेपुर, पांडरपाला से लेकर केंदुआ तक के कई संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, आपसी रंजिश और हालिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है, ताकि कोई भी कड़ी नजरअंदाज न हो.

टेक्निकल सेल की ली जा रही है मदद

पुलिस ने जांच में टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है. मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रैकिंग और सोशल मीडिया एक्टिविटी को खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >