Dhanbad News: सीआइएसएफ बीसीसीएल यूनिट में तैनात तीन इंस्पेक्टर समेत नौ कर्मियों का तबादला

सीआइएसएफ में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर चल रही जांच के बीच बड़ा बीसीसीएल यूनिट में तैनात तीन इंस्पेक्टर समेत कुल नौ कर्मियों का तबादला कर दिया है.

सीआइएसएफ में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर चल रही जांच के बीच बड़ा फेरबदल सामने आया है. सीआइएसएफ मुख्यालय ने बीसीसीएल धनबाद यूनिट में तैनात तीन इंस्पेक्टर समेत कुल नौ कर्मियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर महावीर सिंह और इंस्पेक्टर जमुना लाल मीणा को रिजर्व बटालियन रांची भेजा गया है, वहीं इंस्पेक्टर नीलमणि मिश्रा को एनसीएल सिंगरौली स्थानांतरित किया गया है. वहीं सब इंस्पेक्टर सुमित सोनी को सीसीएल के करगली में नयी जिम्मेदारी दी गयी है. एएसआइ यशपाल को आइओसी बरौनी, एएसआइ बृजभूषण तिवारी को एनटीपीसी हजारीबाग, एएसआइ नयन कुमार सिंह को ऊर्जा निगम, एएसआइ योगेंद्र शरण को टीटीपीए टंडवा तथा हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह को शक्तिनगर यूनिट भेजा गया है. धनबाद में एक साथ नौ कर्मियों के तबादले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

रिस्क अलाउंस बंद होने से बढ़ी चिंता

इधर सीआइएसएफ में रिस्क अलाउंस बंद होने का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है. गृह मंत्रालय की ओर से कठिनाई भत्ता बंद किये जाने के बाद जवानों व अधिकारियों में असंतोष बढ़ गया है. पहले कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के कर्मियों को हर माह 16 से 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त भत्ता मिलता था, जबकि सहायक कमांडेंट से डीआइजी स्तर तक के अधिकारियों को 22 से 24 हजार रुपये तक की राशि दी जाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >