Dhanbad News: सदर अस्पताल में बनेगी नयी एसएनसीयू

Dhanbad News: यूनिसेफ की टीम ने किया स्थल निरीक्षण

Dhanbad News: यूनिसेफ की टीम ने किया स्थल निरीक्षण

Dhanbad News: धनबाद कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल परिसर में 2200 स्क्वायर फीट जगह में बनने वाली स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का स्थल निरीक्षण शुक्रवार को यूनिसेफ की टीम ने किया. टीम में यूनिसेफ के नंदजी दुबे के अलावा एक अन्य अधिकारी शामिल थे. टीम ने सदर अस्पताल में एसएनसीयू शुरू करने को लेकर जगह का मुआयना किया. बताया कि सदर अस्पताल परिसर में एसएनसीयू शुरू करने को लेकर नयी बिल्डिंग का निर्माण कराया जायेगा. इसे लेकर रिपोर्ट जल्द स्वास्थ्य मुख्यालय भेजी जायेगी. वहां से मंजूरी मिलते ही एसएनसीयू के लिए बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा. तब तक अस्थायी रूप से एसएनसीयू का संचालन सदर अस्पताल में किया जायेगा. जरूरत के अनुसार नवजातों को भर्ती लेकर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

बिल्डिंग का काम पूरा होने तक मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में सेवा देंगे चिकित्सक

एसएनएमएमसीएच में संचालित एसएनसीयू जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन है. इसमें लगे उपकरण समेत चिकित्सक व कर्मियों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी है. वेतन भुगतान भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाता है. सदर अस्पताल में प्रस्तावित एसएनसीयू की बिल्डिंग का काम पूरा होने तक सभी चिकित्सक व कर्मी मेडिकल कॉलेज में संचालित केंद्र में सेवा देंगे. बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने के उपरांत मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर चिकित्सक व कर्मियों से काम लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >