Dhanbad News: कोल इंडिया में आंतरिक पदोन्नति के लिए नयी अंक प्रणाली लागू

Dhanbad News: अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और एसीआर के आधार पर होगा मूल्यांकन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. कोल इंडिया ने आंतरिक पदोन्नति और चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नयी अंक निर्धारण प्रणाली जारी की है. भर्ती विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अब कर्मचारियों का मूल्यांकन तीन मुख्य आधार पर किया जायेगा. इसमें अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) मुख्य है. जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, अनुभव के लिए 10 अंक, शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक और एसीआर के लिए 15 अंक निर्धारित किये गये हैं. यह व्यवस्था नोटिफिकेशन-02/2025 के प्रावधानों के तहत लागू होगी और 16 नवंबर 1984 के परिपत्र के अनुसार प्रभावी रहेगी. नोटिस में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, एनवायरनमेंट, एक्सकैवेशन, हिंदी, लीगल, मार्केटिंग, मटेरियल्स मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशंस, सिविल, फाइनेंस और एचआर समेत कई विभागों को शामिल किया गया है. अनुभव के अंक देने के लिए भी स्पष्ट नियम तय किये गये हैं. कुछ श्रेणियों में न्यूनतम अनुभव पर 6 अंक दिये जायेंगे. जबकि अतिरिक्त अनुभव के लिए हर साल एक अंक जोड़ा जायेगा. वहीं फाइनेंस (सेमी-क्वालिफाइड) और एचआर (पर्सोनल) श्रेणी में पहले तीन वर्षों तक हर साल 2 अंक और उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष पर एक अंक देने का प्रावधान है. अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक ही मिल सकेंगे. इस नयी प्रणाली के लागू होने से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता आने की उम्मीद जतायी जा रही है. जाने किन आधारों पर कितना मिलेगा अंक अनुभव : 10 अंक शैक्षणिक योग्यता : 10 अंक एसीआर : 15 अंक कुल मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जायेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >