Dhanbad News : न्यू निषाद क्लब रंगुनी ने ट्राइब्रेकर में उद्घाटन मैच जीता

Dhanbad News : न्यू निषाद क्लब रंगुनी ने ट्राइब्रेकर में उद्घाटन मैच जीता

Dhanbad News :ओम स्पोर्टिंग क्लब की ओर से स्व अशोक निषाद व द्वारिका प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार को पीएसटी ग्राउंड में शुरू हुआ. उदघाटन मैच न्यू निषाद क्लब रंगुनी तथा संतोष इलेवन क्लब बरवाअड्डा के बीच खेला गया, न्यू निषाद के उत्तम टुडू ने पहला गोल कर 1-0 से बढ़त बना ली. मध्यांतर के बाद संतोष इलेवन क्लब के खिलाड़ी संतोष ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा कर दिया. अंत में ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें न्यू निषाद क्लब ने 3-2 से मैच जीत लिया. खेल के पूर्व दिवंगत अशोक निषाद तथा द्वारिका प्रसाद की तस्वीर पर मुख्य अतिथि सिजुआ महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती, विधायक मथुरा महतो के पुत्र दिनेश महतो, पूर्व पार्षद छोटू सिंह, कांग्रेस नेता रामप्रीत यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह, शंकर मल्लाह, प्रेमा पांडेय, लक्ष्मी देवी, बिरजू बाऊरी, अमरेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह, भरत रवानी, राजकुमार मल्लाह आदि उपस्थित थे, प्रतियोगिता में राजू मल्लाह, प्रेमण कुमार, गणेश मल्लाह, अमन कुमार, सुरज कुमार, विक्रम कुमार, दिलीप कुमार, पप्पू कुमार, नागेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, मोहरा कुमार, अनिल कुमार, प्रकाश कुमार आदि का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >