देश में कोयला कारोबार को ज्यादा पारदर्शी व आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. इसे लेकर एमसीएक्स को सेबी से कोल एक्सचेंज बनाने की मंजूरी मिल गई है. एमसीएक्स की ओर से बताया गया उसे 17 अप्रैल को यह मंजूरी मिली. इसके बाद कंपनी कोयला नियंत्रक संगठन के पास लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी. इस मंजूरी के बाद एमसीएक्स एक नई सहायक कंपनी बनायेगी, जिसका संभावित नाम ‘एमसीएक्स कोल एक्सचेंज लिमिटेड’ हो सकता है. यह नया प्लेटफॉर्म कोयले की खरीद-बिक्री के लिए पूरी तरह डिजिटल व रेगुलेटेड सिस्टम उपलब्ध करायेगा. इससे कोयला ट्रेडिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमत तय करने की प्रक्रिया ज्यादा बेहतर हो सकेगी. इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल ट्रेडिंग के साथ फिजिकल डिलीवरी की सुविधा भी दी जायेगी. एमसीएक्स इस नई कंपनी में शुरुआती तौर पर करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. शुरू में इस कंपनी में एमसीएक्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी, हालांकि आगे चलकर इसमें बड़े पार्टनर्स को भी शामिल किया जा सकता है.
Dhanbad News: कोयला ट्रेडिंग के लिए जल्द आयेगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म

Dhanbad News: कोयला ट्रेडिंग के लिए जल्द आयेगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म
Copied link
एमसीएक्स को सेबी से कोल एक्सचेंज बनाने की मिली मंजूरी