कभी जहां सजती थीं सांस्कृतिक शामें, आज वहां पसरती है गंदगी; जानिए बीसीसीएल बरोरा के नेहरू क्लब का पूरा सच

BCCL बरोरा के नेहरू क्लब की बदहाली पर रिपोर्ट. कभी श्रमिकों का सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल केंद्र रहा यह भवन अब जर्जर और गंदगी से भरा है.

धनबाद. बीसीसीएल बरोरा एरिया की सबसे बड़ी श्रमिक कॉलोनी स्थित नेहरू क्लब इन दिनों बदहाली का शिकार है. कभी श्रमिकों और उनके परिवारों की सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा यह भवन अब जर्जर स्थिति में पहुंच गया है. परिसर में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी पसरी है और लोगों के अनुसार यह आवारा पशुओं का ठिकाना भी बन गया है.

ये भी पढ़ें: JCB और भारी मशीनों के मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, 23.48 लाख तक बकाया टैक्स न चुकाने पर होगी सख्त कार्रवाई

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रमिक कॉलोनी के निर्माण के समय ही मनोरंजन और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेहरू क्लब का निर्माण कराया गया था. यहां समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और अन्य सामुदायिक आयोजन होते थे. बाद में शादी-विवाह समेत सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भी क्लब परिसर का उपयोग किया जाने लगा.

रखरखाव के अभाव में जर्जर हुआ भवन

बताया गया कि बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से क्लब परिसर में शेड, कॉमन रूम और दो बड़े कमरों का निर्माण कराया गया था. समय के साथ नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण परिसर की स्थिति खराब होती गयी. शेड का फर्श टूट चुका है, जबकि भवन के कई हिस्से भी जर्जर हो गये हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्लब के बंद या बदहाल रहने से श्रमिकों और उनके परिवारों को सामुदायिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है. परिसर की वर्तमान स्थिति से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है.

बीसीसीएल से जीर्णोद्धार की मांग

स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से नेहरू क्लब का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कराने की मांग की है. उनका कहना है कि भवन के विकास के बाद यहां फिर से सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. इससे श्रमिकों और उनके परिवारों को एक बेहतर सामुदायिक मंच उपलब्ध होगा.

सिविल अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नेहरू क्लब के विकास के लिए जल्द प्रयास किया जायेगा. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रबंधन की पहल से वर्षों पुराने इस सामुदायिक केंद्र का स्वरूप फिर से सुधरेगा.

ये भी पढ़ें: धनबाद: गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड मेले का विरोध क्यों कर रहे हैं खिलाड़ी? सड़कों पर उतरे बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >