NEET UG Paper Leak: हजारीबाग के रहने वाले अमन सिंह को सीबीआई ने धनबाद से किया गिरफ्तार, कोलकाता में भी छापे

NEET UG Paper Leak: हजारीबाग के रहने वाले अमन सिंह को सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में धनबाद से कर लिया है. कोलकाता में भी छापे मारे हैं.

NEET UG Paper Leak: नीट-यूजी-2024 पेपर लीक प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने धनबाद से अमन सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका सहयोगी बंटी भाग निकला. वहीं, झरिया के एक शख्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है. अमन सिंह पेपर लीक करनेवाले गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य है.

नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 7 गिरफ्तार

पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अमन भी हजारीबाग का रहनेवाला हैं. वहीं बैंक मोड़ से एक बड़े कारोबारी के पुत्र सहित तीन युवकों को सीबीआई ने उठाया है. धनबाद के एक डॉक्टर पुत्र को भी सीबीआई खोज रही है. उधर, पेपर लीक करनेवाले गिरोह से संबंधित व्यक्ति की तलाश में जमशेदपुर गयी सीबीआई की टीम जांच पूरी कर लौट गयी है. वहां से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

  • अमन हजारीबाग का रहनेवाला है, 3 को सीबीआई ने उठाया
  • झरिया के एक शख्स की भूमिका की भी की जा रही है जांच
  • जांच के लिए जमशेदपुर गयी सीबीआई की टीम लौटी

सुबह से ही सरायढेला और गोविंदपुर में छापेमारी कर रही थी टीम

पेपर लीक प्रकरण में अब तक गिरफ्तार किये गये लोगों से हुई पूछताछ और उनके डिजिटल डिवाइस से मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई अधिकारियों का एक दल धनबाद पहुंचा था. सीबीआई टीम के दो इंस्पेक्टर बुधवार सुबह से ही सरायढेला और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रहे थे. इसी दौरान सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर से अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि, उसका सहयोगी गोविंदपुर निवासी बंटी भाग निकला.

बंटी की एसयूवी जब्त कर सीबीआई कार्यालय के हवाले किया

हालांकि, सीबीआई टीम ने बंटी की एसयूवी को जब्त कर लिया और धनबाद सीबीआई कार्यालय के सुपुर्द कर दिया. सीबीआई की टीम अमन सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गयी है. वहां उसे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जायेगी. सीबीआई सूत्रों ने पेपर लीक गिरोह के साथ अमन के व्यापारिक संबंध होने की बात कही है. हालांकि, इस पूरे प्रकरण में उसकी भूमिका से संबंधित विस्तृत जानकारी देने से सीबीआई ने इनकार किया है.

धनबाद के आठ सेंटरों पर हुई थी परीक्षा

नीट-यूजी-2024 की परीक्षा धनबाद में आठ सेंटरों पर हुई थी. इन केंद्रों पर कुल 3921 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इन केंद्रों में टाटा डीएवी जामाडोबा, जीजीपीएस बैंक मोड़, डीएवी स्कूल बनियाहीर, द्वारिका मेमोरियल विशनपुर, किड्स गार्डेन झरिया, डीएवी स्कूल कुसुंडा, झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर और डीएवी कोयला नगर शामिल हैं. इन सेंटरों में परीक्षा ड्यूटी करनेवाले भी सशंकित हैं.

कोलकाता से जुड़े तार, न्यूटाउन में भी सीबीआई ने मारा छापा

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के तार अब पश्चिम बंगाल से भी जुड़ने लगे हैं. मामले की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों ने कोलकाता से सटे न्यूटाउन इलाके में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने झारखंड में जांच में मिले तथ्यों के आधार पर बंगाल में अभियान चलाया है.

अमित कुमार की तलाश में कोलकाता में सीबीआई का छापा

बुधवार को नयी दिल्ली से सीबीआई की टीम अमित कुमार नाम के शख्स की तलाश में न्यूटाउन स्थित एक आवास (हाउसिंग कॉम्प्लेक्स) में पहुंचा. उनके साथ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी साथ थे, जिन्होंने अभियान के दौरान आवास को घेर रखा था.

सीबीआई अधिकारी को बंद मिला अमित का फ्लैट

सीबीआई के अधिकारी उक्त आवास में पहुंचे, तब ब्लॉक नंबर-12 की दूसरी मंजिल पर अमित का फ्लैट बंद देखा. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के दो अधिकारी आवास की देखभाल करने वालों में से एक को लेकर बाहर निकले. बाद में वहां चाबी बनाने वाले एक शख्स को लाया गया, जिसके बाद सीबीआई के अधिकारी फ्लैट के अंदर घुसे. अमित को लेकर इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गयी है. उसके बारे में सभी विवरण जुटाने का कार्य जारी है.

झारखंड से गिरफ्तार आरोपियों ने बताया अमित का नाम

इस मामले में झारखंड से गिरफ्तार कुछ आरोपियों से पूछताछ के बाद जांचकर्ताओं को कोलकाता के अमित कुमार का नाम पता चला. आज का सर्च ऑपरेशन उसी पर आधारित है. जांचकर्ताओं का मानना है कि अमित के फ्लैट की तलाशी से नीट के मामले में और जानकारी मिल सकती है. बताया जा रहा है कि अमित उक्त फ्लैट में कभी-कभी रहने आता था.

Also Read

नीट यूजी पेपर लीक के तार जमशेदपुर से भी जुड़े, जांच को पहुंची सीबीआइ की टीम

हजारीबाग में नीट पेपर लीक के सरगना को तलाश रही सीबीआइ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >