Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद/निरसा/गोविंदपुर. निरसा थाना क्षेत्र के बेनागड़िया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं के छात्र आयुष टोप्पो (14 वर्ष) की मौत रविवार को तालाब में डूबकर हो गयी. वह हॉस्टल के करीब एक दर्जन छात्रों के साथ सुबह लगभग नौ बजे स्कूल की दीवार फांद कर बाहर निकल गया था. सभी करीब पांच किलोमीटर दूर गोविंदपुर थाना क्षेत्र की सहराज पंचायत के रामपुर-पहाड़पुर गांव के मरदागोड़ा तालाब में तैराकी करने पहुंच गये. इसी दौरान आयुष तालाब में डूबने लगा. यह देख अन्य छात्र वहां से भाग खड़े हुए. तालाब में गांव के कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे. छात्र को डूबते देख उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी. ग्रामीणों ने आयुष को तालाब से बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आयुष हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना अंतर्गत बेस गांव के लीलदाहा टोला का रहनेवाला था. उसका शव एसएनएमएमसीएच के मॉर्चरी में रखा गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा.
Dhanbad News : स्कूल की दीवार फांद तालाब में तैराकी कर रहे नवोदय के छात्र की डूबने से मौत
Dhanbad News : निरसा के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं का छात्र था आयुष टोप्पो

Dhanbad News : स्कूल की दीवार फांद तालाब में तैराकी कर रहे नवोदय के छात्र की डूबने से मौत