नर्रा में युवक से लूटपाट के बाद बाइक फूंकी, 5 हजार लूटे, मोबाइल भी तोड़ा

चंद्रपुरा के नर्रा में अपराधियों ने युवक से 5 हजार रुपये लूटे, मोबाइल तोड़ा और बाइक में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फुसरो नगर: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा पंचायत अंतर्गत छेरवाटांड़ में शनिवार रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक से लूटपाट की और उसकी बाइक में आग लगा दी. बदमाशों ने युवक से 5 हजार नकद लूट लिए तथा मोबाइल फोन तोड़कर फरार हो गए.

पीड़ित गौतम महतो, पिता महेश महतो, नर्रा निवासी ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह चंद्रपुरा से अपनी अपाची बाइक (संख्या JH-09BN-5734) से घर लौट रहे थे.नर्रा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवक उनका पीछा करने लगे. घर के समीप छेरवाटांड़ पहुंचते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. पहले उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की, फिर जेब से 5 हजार निकाल लिए.विरोध करने पर आरोपियों ने उनका मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया.

इतने पर भी बदमाश नहीं रुके.अपने साथ बोतल में लाए पेट्रोल को गौतम की बाइक पर छिड़ककर उसमें आग लगा दी. देखते ही देखते बाइक का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पीड़ित ने रविवार को थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटनास्थल पर मुकेश महतो, नंदन किशोर महतो, ढुलू महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >