Dhanbad News: निरसा में रिटायर्ड इसीएलकर्मी के पुत्र की हत्या

Dhanbad News: घटना की जांच में जुटी निरसा पुलिस

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र की इसीएल खुदिया शांति कॉलोनी स्थित इसीएल के रिटायर्ड कर्मी आनंद राय के पुत्र काजल राय (30) की शनिवार की रात हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर निरसा पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है. मृतक का दो बच्चा है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही विधायक अरुप चटर्जी, माले नेता लालू ओझा, हरेन्द्र सिंह, जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू आदि पहुंचे. स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतक की हत्या उनके जिस घर में हुई, उसके ऊपर तल्ले को अपराधियों ने बंद कर दिया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने कहा कि पुलिस जल्द मामले का उद्भेदन करेगी.

घटना के समय घर में नहीं थे कोई सदस्य

सीसीएल की शांति कॉलोनी में काजल राय का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला. ई. उसके सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट के निशान थे. मामला निजी संबंधी एवं दोस्तीयारी में खाने-पीने को लेकर विवाद से जोड़कर लोग देखा जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की. मृतक के बड़े भाई कार्तिक राय ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य कीर्तन सुनने कालूबथान के कुसुमदाहा गांव गये थे. शनिवार की रात माता-पिता से यह कहकर घर लौट गये कि सुबह तक घर का घर का सारा काम करना है. इस दौरान उन्होंने छोटे बेटे काजल को फोन लगाया, तो उसने फोन नहीं उठाया. घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि सिर से खून निकल रहा था. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. निरसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >