Dhanbad News : चार हजार रुपये के लिए पूर्व नन बैंकिंग एजेंट को लाठी और कुल्हाड़ी से की नृशंस हत्या

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के दामुमुड़ा-बिराजपुर गांव में हुई घटना, आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, निवेश का पैसा नहीं मिला, तो पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में हुई मौत

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के दामुमुड़ा-बिराजपुर गांव में शुक्रवार की सुबह चार हजार रुपये के लिए पूर्व नन बैंकिंग एजेंट व मजदूर जयपुर गांव निवासी कामेश्वर मंडल (45 वर्ष) को लाठी से पीट-पीटकर व कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप सपनपुर तुरी टोला निवासी अशोक मंडल पर लगा है. घटना के बाद अशोक फरार हो गया. देर रात ग्रामीण उसे खोजने के लिए निकले. देर रात घर लौटने के दौरान अशोक मिला. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

कैसे हुई घटना :

बताया जाता है कि जब अशोक मंडल कामेश्वर की पिटाई कर रहा था, उस समय ग्रामीण पहुंचे और उसे छुड़ाकर घायल अवस्था में एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान कामेश्वर मंडल की मौत हो गयी. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें आरोपी कामेश्वर को घसीटकर ले जाते हुए दिख रहा है. वीडियो में अशोक मंडल कह रहा है कि मैं कामेश्वर मंडल से रुपये पा रहा हूं. 10 वर्ष से दिये पैसे वापस मांग रहा हूं, पर रुपये वापस नहीं कर रहा हूं. इस कारण मैं इसके साथ मारपीट कर रहा हूं. इस दौरान कामेश्वर मंडल होश था. इसके बाद लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से बचाया. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और घटनास्थल हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व कुछ कपड़े जब्त कर लिया.

मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज :

घटना के संबंध में मृतक के भाई कृष्णा मंडल ने बताया कि कामेश्वर पूर्व में नन बैंकिंग कंपनी बेसिल में एजेंट का काम करता था. इस दौरान अशोक मंडल से उक्त कंपनी में आठ हजार रुपये निवेश कराया. बाद में कंपनी बंद हो गयी. इसके बाद अशोक भाई से रुपये मांगने लगा, तो उसने चार हजार रुपये लौटा दिया. कहा धीरे-धीरे पूरे पैसे लौटा देगा. इस दौरान अशोक मंडल भाई से लगातार गाली-ग्लौज करता रहा और परेशान करता रहा. शुक्रवार को ही वह बाकी रुपये लौटाने वाला था. इससे पूर्व ही अशोक ने कुल्हाड़ी व लाठी मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बयान के आधार पर अशोक मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

घात लगाकर घटना को दिया अंजाम :

ग्रामीणों व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अशोक मंडल कामेश्वर मंडल के घर पहुंचा. घरवालों से पूछा कि कामेश्वर कहां है. घरवालों बताया कि वह सो रहा है. इसके बाद अशोक चला गया. फिर दामुमुडा टुंगरी के समीप घात लगाकर कुल्हाड़ी से वार कर व लाठी पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया.

मुखिया से मिलकर बकाया रुपये देने जा रहा था कामेश्वर :

परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कामेश्वर मंडल नन बैंकिंग कंपनी बंद होने के बाद मजदूरी करता था. वह अशोक मंडल के व्यवहार से परेशान था. वह अपनी पंचायत बिराजपुर के मुखिया को गवाह रखकर अशोक मंडल का बकाया चार हजार रुपये लौटने के लिए जयपुर से दामुमुडा टुंगरी होकर बिराजपुर जानेवाली पंगडंडी व खेत के रास्ते से होकर मुखिया से मिलने जा रहा था. उसकी जेब में पांच हजार रुपये और खाना भी था. घटना के दौरान कुल्हाड़ी व लाठी से कई बार वार से कामेश्वर जमीन में गिरकर अचेत हो गया. इसके बाद हत्यारोपी अशोक मंडल उसे मृत समझकर घसीटकर झाड़ियों में छुपाने ले जाने लगा. इस बीच ग्रामीण पहुंच गये और उसे ऐसा करने से रोका.

ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेरा, चकमा देकर भागा अशोक :

घायल कामेश्वर मंडल की अस्पताल में मौत हो जाने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये. महिला व पुरुषों ने हत्यारोपी अशोक मंडल के घर को घेर लिया. अशोक मंडल घर पर ही था. इस दौरान पुलिस को सूचना दी गयी. खुद को घिरता देख अशोक मंडल पुलिस के पहुंचने से पहले ही पिछले दरवाजे से जंगल की ओर फरार हो गया. पुलिस आरोपी की पकड़ने के लिज छापेमारी कर रही है.

चार दिन पूर्व चोरी करते पकड़ाया था अशोक :

अशोक मंडल ने गांव के आदमी की साइकिल चोरी कर राजगंज के साइकिल दुकानदार के पास बेच दी थी. साइकिल का मालिक दुकान में पहुंचा, तो अपनी साइकिल पहचान ली. पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह साइकिल अशोक मंडल ने दी है. मामले में थाना प्रभारी रजनीकांत ने कहा कि लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने पूछताछ कर अशोक मंडल को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >