Dhanbad News : एमपीएल एवं मेधावी फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को पांड्रा में इलेक्ट्रिक वाहन प्रशिक्षण केंद्र खोला. उद्घाटन एमपीएल व फाउंडेशन के अधिकारियों ने किया. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में 120 छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहन(इवी) सेवा तकनीशियन के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18-28 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे. न्यूनतम योग्यता ग्यारहवीं उत्तीर्ण है. पाठ्यक्रम को उद्योग मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है. इसमें बैटरी तकनीक और चार्जिंग प्रणालियां, ईवी रखरखाव और समस्या निवारण तथा ग्राहक प्रबंधन और सेवा संचालन जैसे विषय शामिल हैं. मौके पर एमपीएल के सीएमओ चटर्जी ने कहा कि युवा सुनहरे अवसर का लाभ उठायें. मौके पर एमपीएल के सीएमओ शुभ्रा सुंदर चटर्जी, डॉ मेजर अखिलेश मिश्रा, मृत्युंजय रे, आरिफ जमाल, मेधावी फाउंडेशन के सौरव हलदर, सौरव मुखर्जी, रिनिता गुहा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
