Dhanbad News: सांसद, विधायक ने हरी झंडा दिखा अमृत भारत एक्सप्रेस को किया रवाना

धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का सांसद, विधायक ने स्वागत किया. इसके बाद यहां से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया.

धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के आने की घोषणा होते ही सभी की नजरें ट्रेन को खोजने लगी. रात 9:20 पर ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची. ट्रेन के खड़ा होते ही इंजन पर सांसद ढुलू महतो चढ़ गए और लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट का माला पहनकर स्वागत किया. बाद में विधायक राज सिन्हा भी इंजन में चढ़कर लोको पायलटो का अभिनंदन किया. इसके बाद सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रात 9:26 बजे रवाना किया. कार्यक्रम में सांसद, विधायक समर्थकों के बीच तल्खी साफ नजर आयी. काफी देर तक नारेबाजी

स्टेशन परिसर में धक्का-मुक्की

अमृत भारत एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर पहुंचते हैं मौजूद लोग भारत माता की जय के नारे लगाने लगे. लेकिन कुछ ही देर के बाद संसद के समर्थक ढुलू महतो जिंदाबाद तो विधायक के समर्थक राज सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इस दौरान समर्थक एक- दूसरे को धक्का देते हुए भी दिखे.

पहले ट्रेन को तरसता था धनबाद : सांसद

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि पहले धनबाद ट्रेनों के लिए तरसता था. लेकिन, अब कई ट्रेन धनबाद को मिल रही है .धनबाद से चल रही है स्पेशल ट्रेनों के अवधि विस्तार के साथ ही उसे स्थाई कर चलाने की बात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई है. धनबाद से नई दिल्ली और बक्सर के लिए भी ट्रेन की मांग की गई है. उम्मीद है जल्द ही कुछ नयी ट्रेनें मिलेगी. इसके साथ ही गया पुल अंडर पास का काम चल रहा है जल्दी इसका लाभ धनबाद के लोगों को मिलेगा. मौके पर रेल सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू कुमार सिंह, मिल्टन पार्थसारथी सहित कई नेता मौजूद थे. कार्यक्रम में धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम अमित कुमार, सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

उद्घाटन समारोह में विलंब से पहुंची ट्रेन

उद्घाटन समारोह को लेकर संतरागाछी से आनंद विहार तक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. इस ट्रेन को रात 8:55 बजे धनबाद स्टेशन आना था. लेकिन यहां ट्रेन 9:20 पर धनबाद पहुंची.

जल्द ही डेली होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन : चंद्रप्रकाश

गोमो. हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस एक साप्ताहिक ट्रेन है जो बहुत जल्द प्रतिदिन चलेगी. भारत सरकार रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है. यह बात गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गोमो स्टेशन पर कही. कहा कि भारतीय रेल में 97 फीसदी ट्रेनें समय पर चल रही है. कई ट्रेनों का ठहराव भी गोमो में होने वाला है. जिसकी कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. सांसद ने हरी बत्ती दिखा कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कराया. मौके पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजीव कुमार, सीटीआइ राजू कुमार, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, जेके ठाकुर, सैंकी गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे. विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दूसरे क्षेत्र के एक पूर्व विधायक को सम्मान दिया गया. स्थानीय विधायक प्रतिनिधि को बोलने का मौका तक नहीं दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >