बरोरा: सावन की तीसरी सोमवारी पर चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने पत्नी सावित्री देवी तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने भगवान महादेव का जलाभिषेक कर प्रभु श्रीराम का विशेष पूजन किया. आचार्य विपिन तिवारी ने विधिवत पूजन संपन्न कराया. सोमवारी को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही.
सांसद ढुलू महतो व विधायक शत्रुघ्न महतो ने की पूजा-अर्चना

जलाभिषेक करते सांसद एवं विधायक | Prabhat Khabar Network
Copied link
सावन की तीसरी सोमवारी पर धनबाद सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो ने चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की।