Dhanbad News: मां-बेटा, पति-पत्नी तो कहीं देवरानी-जेठानी ने भरा पर्चा

नगर निगम का वार्ड पार्षद चुनाव इस बार सिर्फ सियासी मुकाबले तक सीमित नहीं है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की दिलचस्प जंग भी देखने को मिल रही है.

नगर निगम का वार्ड पार्षद चुनाव इस बार सिर्फ सियासी मुकाबले तक सीमित नहीं है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की दिलचस्प जंग भी देखने को मिल रही है. कई वार्डों में रिश्तेदार चुनाव मैदान में आमने-सामने उतर गये हैं. कहीं मां और बेटे के बीच मुकाबला है तो कहीं देवरानी-जेठानी ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन दाखिल किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है.

देवरानी-जेठानी ने किया नामांकन

वार्ड नंबर 24 में एक ही परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हैं. यहां से कविता देवी और मंजू देवी ने नामांकन किया है. रिश्ते में कविता देवी जेठानी हैं, जबकि मंजू देवी उनकी देवरानी है. मंजू देवी पूर्व पार्षद भी हैं और फिर से चुनाव मैदान में उतरी हैं. वहीं कविता देवी ने पहली बार चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है.

मां-बेटा चुनावी मैदान में

वार्ड नंबर 28 में भी चुनावी मुकाबले ने पारिवारिक रंग ले लिया है. यहां पूर्व पार्षद पुष्पा देवी के सामने उनके ही बेटे राहुल कुमार मंडल ने नामांकन किया है. मां-बेटे के बीच यह सीधा राजनीतिक संघर्ष मतदाताओं के लिए भी असमंजस की स्थिति पैदा करने वाला होगा.

पति-पत्नी ने किया नामांकन

वार्ड नंबर 26 से पति-पत्नी ने पर्चा दाखिल किया है. पूर्व पार्षद निर्मल मुखर्जी चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी मृदुला मुखर्जी ने भी नामांकन किया है.

पूजा कर नंगे पैर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी

वार्ड नंबर 54 में नामांकन के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला. प्रत्याशी प्रशांत दूबे पूजा-अर्चना करने के बाद नंगे पैर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. उनके इस कदम को आस्था व जनसेवा के संकल्प से जोड़कर देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >