Dhanbad News: जेइइ मेन में धनबाद के 400 से अधिक विद्यार्थी सफल

Dhanbad News: 200 से अधिक छात्रों ने हासिल किया 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर

Dhanbad News: एनटीए ने सोमवार को जेइइ मेन 2026 (अप्रैल सत्र) का रिजल्ट जारी किया. इसमें धनबाद के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा. अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में धनबाद के करीब 400 से छात्रों ने सफलता हासिल की है. दून पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय ने 99.949 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है. सोमवार की शाम कर जारी रिजल्ट आधार पर जिला के करीब 15 छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किये हैं जबकि 50 से अधिक छात्रों ने 95 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है. वहीं 200 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर जेइइ एडवांस्ड की दौड़ में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है. सफल छात्रों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, दून पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग तथा बड्स गार्डेन जैसे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >