Dhanbad News : मंत्री हफीजुल हसन पर भड़के विधायक राज सिन्हा, बोले- बर्खास्त करे सरकार

23 अप्रैल को आक्रोश मार्च की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर व ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में हुई. इसमें झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान व क्रियाकलापों के खिलाफ 23 अप्रैल को आक्रोश मार्च व प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा हुई. भाजपा ने हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान की निंदा करते हुए उनके बर्खास्तगी की मांग की है. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पिछले दिनों झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण तथा जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने शरीयत को भारत के संविधान से बड़ा बताया है. अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संविधान के प्रति व संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति आस्था है, तो उन्हें अविलंब हफीजुल हसन को बर्खास्त करना चाहिए. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए महानगर के सभी 17 मंडलों में व ग्रामीण जिला में भी सभी मंडलों में प्रभारी बनाये गये हैं. वहीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर 21 अप्रैल को झरिया अग्रवाल धर्मशाला में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर संगोष्ठी होगी. इसमें मुख्य अतिथि झारखंड के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी होंगे. साथ ही धनबाद महानगर के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

21 को कशियाटांड़ में होगी बाबूलाल मरांडी की सभा :

21 अप्रैल को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की कशियाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम में भी महानगर एवं ग्रामीण जिला के सभी पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, तारा देवी, मानस प्रसून, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, अजय निषाद, प्रियंका देवी, मोहन कुंभकार, राजकिशोर जैना, रतिरंजन गिरी, योगेंद्र यादव, उचित महतो, विभा सिंह, अवधेश साव, राजाराम दत्ता,अनिल शर्मा ,बच्चा कुमार गिरी, अरविंद पाठक, सूरज पासवान, किशोर मंडल, पारस दास, विजय सिंह प्रकाश बावरी, संजय कुशवाहा व सनी रवानी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >