सड़क निर्माण में तेजी की मांग, अभियंता प्रमुख से मिले विधायक अरूप चटर्जी

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने केलियासोल-खाड़ापाथर सड़क की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख से मुलाकात की.

निरसा. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख से रांची स्थित कार्यालय में मुलाकात कर निरसा-केलियासोल भाया खाड़ापाथर सड़क की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की. विधायक ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए.

उन्होंने कहा कि यह सड़क निरसा दक्षिण क्षेत्र को निरसा मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र और महत्वपूर्ण सड़क है. सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी.

विधायक ने सड़क की उपयोगिता को देखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया. इस पर अभियंता प्रमुख ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >