कार से बैग निकालते पकड़ाया नाबालिग, लोगों ने की जमकर पिटाई

रांची से गिरिडीह लौटने के दौरान पुलिस लाइन में वाहन खड़ा कर फल खरीद रहे थे व्यवसायी

गिरिडीह के व्यवसायी की एसयूवी कार से बैग निकालते रविवार को एक नाबालिग को पकड़ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. व्यवसायी मनीष लाल रविवार को रांची से गिरिडीह लौटने के दौरान रविवार को दिन के लगभग 12 बजे धनबाद के पुलिस लाइन में फल लेने के लिए रुके थे. वाहर सड़क के किनारे लगाकर वह और उनकी पत्नी फल लेने लगी. इसी दौरान नाबालिग लड़का पहुंचा और उनके वाहन (जेएच 10 सीए 4895) के पीछे की सीट पर रखा बैग निकाल लिया. इसी बीच एक राहगीर की नजर उसपर पड़ गयी. उसने लड़के को पकड़ लिया. इस दौरान लड़के ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन आस पास के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच मनीष भी पहुंच गये. बाद में मनीष के कहने पर उसे छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >