Dhanbad News : मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ निरसा से 820 लीटर स्प्रिट जब्त

Dhanbad News : मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ निरसा से 820 लीटर स्प्रिट जब्त

Dhanbad News : उत्पाद विभाग एवं निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को हिकिमडाल, मानसिंहडीह में छापेमारी कर नकली मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टीम ने वहां से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की सामग्री जब्त की है. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि किशुन लाल नामक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में नकली शराब बनाकर क्षेत्र सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने निरसा पुलिस छापेमारी की. पैकिंग मशीन, रेपर व काफी मात्रा में कॉर्क जब्त : घर के पीछे झाड़ी में छुपाकर रखा 820 लीटर कच्चा स्प्रिट, पैकिंग मशीन, रेपर, ब्रांडेड शराब की 20 बोरा खाली बोतलें, कॉर्क आदि जब्त किया गया. पुलिस के पहुंचते ही नकली शराब फैक्ट्री के संचालक जोगीतोपा निवासी विकास साहनी फरार हो गया. मामले में विकास साहनी व किशुन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. छापेमारी में उत्पाद विभाग के कुमार सत्येंद्र, झमन कुजूर, अमित कुमार, जोय हेम्ब्रम, कुलदीप कुमार तथा निरसा पुलिस शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >