14 से एमबीबीएस ऑल इंडिया व 18 अगस्त से शुरू होगी स्टेट कोटे में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

ऑल इंडिया से 15 व स्टेट कोटे से 83 छात्र-छात्रओं का एमबीबीएस में होगा दाखिला, दो सीट सेंट्रल नॉमिनी के लिए आरक्षित

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में सत्र 2024-29 एमबीबीएस में दाखिले की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी. 14 से 23 अगस्त तक ऑल इंडिया कोटे से पहले राउंड में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं को 29 अगस्त को एसएनएमएमसीएच में रिपोर्टिंग करनी है. ऑल इंडिया कोटे से 15 छात्र-छात्राओं का एसएनएमएमसीएच के एमबीबीएस में दाखिला लिया जायेगा. वहीं 21 से 29 अगस्त तक स्टेट कोटे से नामांकन का पहला राउंड शुरू होगा. 30 अगस्त को स्टेट कोटे में नामांकन लेने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी है. स्टेट कोटे से 83 स्टूडेंट्स का एमबीबीएस में दाखिला लिया जायेगा. बता दें कि एसएनएमएमसीएच में कुल सौ एमबीबीएस सीट पर स्टूडेंट्स का नामांकन लिया जायेगा. ऑल इंडिया के 15, स्टेट कोटे से 83 व दो सीट सेंट्रल नॉमिनी के लिए आरक्षित है.

पांच से शुरू होगी दूसरे राउंड की काउंसलिंग :

ऑल इंडिया कोटे से दूसरे राउंड की काउंसिलिंग पांच सितंबर से 13 सितंबर निर्धारित की गयी है. वहीं स्टेट कोटे से दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 11 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगी. ऑल इंडिया कोटे से तीसरे राउंड की काउंसलिंग 24 सितंबर से पांच अक्टूबर व स्टेट कोटे की काउंसिलिंग की तिथि तीन अक्टूबर से 12 अक्टूबर निर्धारित है. 30 अक्टूबर से नामांकन प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की कक्षाएं शुरू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >