धनबाद के मेयर संजीव सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसजेएएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेयर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ परिसर में जुट गयी है.
अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे सिद्धार्थ गौतम और परिवार के अन्य लोग (फोटो- ज्योति)
समर्थक उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल लगातार पहुंच रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन की ओर से चिकित्सकों की टीम मेयर के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच व उपचार किया जा रहा है. वहीं, समर्थकों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाये रखने के प्रयास किये जा रहे हैं.
एसजेएएस अस्पताल (फोटो - ज्योति)
मेयर की तबीयत बिगड़ने की खबर शहर में फैलते ही उनके समर्थकों में चिंता बढ़ गयी है. समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण और स्वास्थ्य की अद्यतन स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है.
