चासनाला कोलियरी अंतर्गत टासरा रेलवे साइडिंग में शंकर मल्लिक की हुई मौत दुखद है. घटना के बाद पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे मृतक के परिजनों से धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने मुलाकात की. उन्होंने परिजनों की पीड़ा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
मेयर संजीव सिंह ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी स्तर से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये नकद और अंतिम संस्कार और क्रियाकर्म के लिए 50 हजार रुपये, कुल 10 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.
उन्होंने कहा कि यह राशि विशेष रूप से मृतक की पत्नी और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है, ताकि इस दुख की घड़ी में परिवार को कुछ आर्थिक संबल मिल सके और उन्हें तत्काल आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े.
