धनबाद के छाताबाद में जोरदार भू-धंसान, 10-15 घर जमींदोज; कई लोग दबे, इलाके में मचा हड़कंप

धनबाद जिले में भू-धंसान की घटनाओं का सिलसिला जारी है। छाताबाद में अचानक हुए जोरदार भू-धंसान में 10-15 घर जमीन में समा गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बचाव कार्य कर कुछ लोगों को निकाला, लेकिन प्रशासन की देरी से नाराजगी है।

धनबाद से सुमन कुमार की रिपोर्ट

धनबाद: धनबाद जिले में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कतरास के छाताबाद स्थित आकाशकिनारी फुटबॉल ग्राउंड के पास अचानक जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान हो गई। इस घटना में करीब 10 से 15 घर जमीन में समा गए। भू-धंसान के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान कई लोग मलबे और जमीन के अंदर दब गए थे। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर करीब छह-सात लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घरों का सामान भी जमीन के नीचे दबा

भू-धंसान की वजह से प्रभावित घरों में रखा सामान भी जमीन के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घरों का एक भी सामान सुरक्षित नहीं बचा है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो गई है।

रेस्क्यू में देरी से ग्रामीणों में नाराजगी

घटना के काफी देर बाद तक प्रशासन की ओर से राहत और रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

7 जुलाई को भी इसी जगह हुई थी भू-धंसान

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्थान पर 7 जुलाई को भी भू-धंसान की घटना हुई थी। उस दौरान करीब चार-पांच घर जमीन के अंदर समा गए थे। साथ ही मौके पर एक बड़े तालाब में भी गोफ बन गया था। अब ठीक एक महीने बाद 7 अगस्त को उसी इलाके में दोबारा भू-धंसान की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्थानीय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >