मासस ने बनायी चुनाव की रणनीति

मासस ने चुनाव की रणनीति बनायी. जीत के िलए तैयार रहने को कहा

बलियापुर. केंदुआटांड़ में शुक्रवार को मासस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो ने की. धनबाद लोकसभा से मासस उम्मीदवार जगदीश रवानी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनायी गयी. विभिन्न जोन कमेटी से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से लगातार संपर्क में बने रहने व सघन अभियान चलाकर लोगों को मासस के पक्ष में मतदान करने की अपील करने का निर्णय लिया गया. बैठक में केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, सीमा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, अमित बनर्जी, शीतल दत्ता, देवाशीष पांडेय, स्वपन कुमार महतो, भोलानाथ महतो, काशीनाथ मंडल, पशुपति महतो, मंगल महतो, युधिष्ठिर महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >