Dhanbad News : इंदु आउटसोर्सिंग को जमीन लीज पर देने के खिलाफ प्रबंधन का घेराव

Dhanbad News : इंदु आउटसोर्सिंग को जमीन लीज पर देने के खिलाफ प्रबंधन का घेराव

Dhanbad News : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की मधुबन कोलियरी में प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों की 57 एकड़ भूमि बिना अधिग्रहण किये एमडीओ मोड के तहत इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी को लीज पर देने के विरोध में शुक्रवार को मधुबन बचाव संघर्ष समिति ने प्रबंधन का घेराव कर क्षेत्रीय कार्यालय में एकदिवसीय धरना दिया. आंदोलन में मधुबन, मोहनपुर, सिदपोकी, सदरियाडीह और केसरगढ़ बस्ती के ग्रामीण महिला व पुरुष मौजूद थे. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कोयला उद्योग राष्ट्रीयकरण किया था और वर्तमान मोदी सरकार ने फिर से कोयला उद्योगों को निजीकरण की ओर धकेल दिया. लेकिन मधुबन में किसी कीमत पर ग्रामीणों की जमीन एक इंच छीनने नहीं देंगे. जमीन का फैसला जमीन पर होगी. अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष स्वरूपानंद महतो ने तथा संचालन डेगलाल महतो ने किया. मौके पर शेख रहीम, मधुबन मुखिया बिरजू महतो, गोपाल महतो, धनेश्वर महतो, बंशी महतो, भरत महतो, संतोष रजवार, भगलू महतो, मुक्तेश्वर महतो, जयचंद महतो, विजय महतो, राजेश महतो, सुदामा महतो, मुकेश महतो, रामस्वरूप मिश्रा, भुदेव महतो, भवानी ठाकुर, रुक्मिणी देवी आदि थे. इधर,बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो ने कहा कि मधुबन शहादत की भूमि रही है. ग्रामीणों के इस आंदोलन से कोल इंडिया हिल जायेगी. राकोमयू के संयुक्त महामंत्री लगनदेव यादव ने आंदोलन का समर्थन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >