फुसरो अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू अपने कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को सांगठनिक भ्रमण के क्रम में फुसरो पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय माहेश्वरी समाज के लोगों से मुलाकात कर समाज के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू ने कहा कि माहेश्वरी समाज अपने होनहार छात्रों की शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं आने देगा. सभा ऐसे विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, ताकि वे अपनी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रख सकें.
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित धर्मशालाओं को समाज के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जायेगा. इससे समाज के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और धर्मशालाएं सामाजिक गतिविधियों के लिए अधिक उपयोगी बनेंगी. कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सेवा और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपस्थित सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष के विचारों का समर्थन करते हुए समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया. मौके पर राजेश राठी, सुशील पेड़ीवाल, शिव शंकर साबू, अनिल साबू, प्रकाश काबरा, नरेंद्र लखोटिया, विजय शंकर साबू आदि मौजूद थे.
