Dhanbad News : लाल झंडा से ही हो सकता है माफिया राज का खात्मा : आनंंद महतो

Dhanbad News : लाल झंडा से ही हो सकता है माफिया राज का खात्मा : आनंंद महतो

Dhanbad News : लाल झंडे के नीचे हमारे शहीद साथियों ने जान देकर बाघमारा को माफिया-मुक्त कराया था. लेकिन आज वही माफिया व रंगदार फिर सिर उठाने लगे हैं. अब समय आ गया है कि लाल झंडे के नीचे एकजुट होकर इन माफिया व रंगदारों को खदेड़ा जाये. उक्त बातें सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरुवार को नावागढ़ विवाह मंडप में भाकपा माले के बाघमारा प्रखंड कमेटी द्वारा आयोजित सम्मेलन में कही. कहा कि निजी कंपनियों के संरक्षण में खरखरी, महेशपुर व मधुबन के रैयतों की जमीन पर जबरन कब्जा करने की साजिश हो रही है. पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि गुंडाराज व माफिया का अंत केवल लाल झंडा ही कर सकता है. जनता के कल्याण का रास्ता लाल झंडा ही दिखायेगा.

31 सदस्यीय भाकपा माले की प्रखंड कमेटी गठित

सम्मेलन में सर्वसम्मति से जिला सहसचिव कार्तिक प्रसाद की देखरेख में 31 सदस्यीय बाघमारा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया. राजेश कुमार महतो को प्रखंड सचिव चुना गया. मौके पर पीबी मेंबर हलधर महतो, शेख रहीम, बिंदा पासवान, विजय पासवान, जेके झा, राजेश विरवा, हरि प्रसाद पप्पू, सुभाष चटर्जी, संजय चौहान, ठाकुर महतो, सुनील महतो, मानिक महतो, सुभाष बाउरी, संजीव कुमार महतो, शेख अनवर, वंशी महतो, गोपाल महतो, मुन्ना रवान, मुकेश्वर महतो, .शेख जुमेर अली, चेतलाल महतो आदि शामिल थे. अध्यक्षता भैरो नाथ महतो, मो तजम्मुल, अशोक दसौंधी, जटल महतो तथा संचालन अजय महतो, याकूब अंसारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >