एकड़ा में सड़क पर उतरी भाजपा, धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग बाधित

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धनबाद के लोयाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को लोयाबाद क्षेत्र के एकड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता दिन के करीब 11 बजे एकड़ा पुल के पास पहुंचे और बैठ कर सड़क जाम कर दिया.

इस दौरान धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग बाधित हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हेमंत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए.

छात्रों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के लोयाबाद मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी ने कहा कि हेमंत सरकार में सिर्फ घोटाला हो रहा है. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और विरोध करने पर छात्रों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है.

भाजपा नेत्री गीता सिंह ने कहा कि सरकार ने पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया है. झारखंड के बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं और सरकार नौकरी बेचने में लगी है.

छात्रों की इस लड़ाई में भाजपा उनके साथ है. प्रदर्शन करने वालों में दिनेश रवानी, गीता सिंह, अरुण गुप्ता, अरुण पासवान, बजरंगी दास, सुनील दास, शोले मल्लाह आदि शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >