प्रेमिका ने यौन शोषण व दहेज मांगने का लगाया आरोप

प्रेम प्रसंग मामले में दोनोें ओर से की गयी शिकायत

प्रेमी की मां ने रंगदारी मांगने की शिकायत की

महुदा. बेवफाई से आजिज प्रेमिका द्वारा प्रेमी के घर तोड़फोड़ किये जाने के मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. प्रेमिका ने पुलिस को आवेदन देकर प्रेमी, उसका भाई व उसकी मां पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं प्रेमी की मां ने भी थाना में शिकायत देकर लड़की पर रंगदारी मांगने, घर में तोड़फोड़ किये जाने व अंजाम भुगतने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये आवेदन में प्रेमिका ने बताया है कि पिछले छह वर्षों से शादी करने का झांसा देकर सुधीर चौधरी ने उसका यौन शोषण किया. नौकरी का बहाना कके वह कई किस्तों में उसने लगभग सात लाख रुपये, सोने की अंगुठी, चांदी का ब्रासलेट आदि सामान उससे ले चुका है. बाद में शादी की बात करने पर उसकी मां सावित्री देवी, भाई राजू चौधरी दस लाख रुपये नगद एवं चारपहिया वाहन मांग रहे हैं. उसने बताया है कि वर्ष 2018 से 2023 के बीच वह तीन बार गर्भवती हो चुकी है और तीनों बार उसका गर्भपात करवा दिया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि दोनों ओर से थाना में आवेदन मिला है. आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >