चुनाव को लेकर लोदना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Lodhna police took out flag march regarding elections

फोटो-22-झरिया-11-(लोदना में फ्लैग मार्च करते पुलिस बल)

लोदना. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोदना पुलिस ने बुधवार की शाम में लोदना ओपी वार्ड नंबर 47 के बूथों का पैदल फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की. असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा. फ्लैग मार्च लोदना हाई स्कूल से लोदना बाजार, कुजामा, तिलायबनी, हुचुकटांड़, बागडिगी, लोदना आठ नंबर, लोदना कोलियरी, मस्जिद पट्टी होकर वापस हाइस्कूल पहुंचा. मार्च में लोदना ओपी प्रभारी रजनीकांत सहित दर्जनों शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >