Dhanbad News : सदर अस्पताल में दवा की आपूर्ति के लिए स्थानीय एजेंसी की होगी नियुक्ति

Dhanbad News : सदर अस्पताल के हॉस्पिटल लेवल कमेटी की बैठक में लैब समेत मरीजों से जुड़ी अन्य सुविधाएं विकसित करने का हुआ निर्णय

Dhanbad News : आने वाले समय में धनबाद के कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी. अस्पताल में दवाओं की कमी दूर करने के लिए स्थानीय एजेंसी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. शनिवार को सीएस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित हॉस्पिटल लेवल कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से मरीजों की सुविधाओं से जुड़े संसाधनों को विकसित करने की पहल शुरू करने पर विचार हुआ. सीएस डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी. आवश्यक उपकरणों की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है. ओपीडी के साथ इंडोर सेवा सुदृढ़ करने पर काम शुरू किया गया है. आने वाले समय में इसका लाभ धनबाद के लोगों को मिलने लगेगा. मौके पर उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रोहित गौतम आदि मौजूद थे.

लैब होगा अपग्रेड, टंकियों की सफाई का निर्देश :

बैठक में सदर अस्पताल परिसर स्थित संचालित पैथोलॉजी लैब को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया. इसमें विभिन्न तरह की रक्त सैंपलों की जांच का दायरा बढ़ाने पर सहमति बनी. इसके लिए सरकार से मशीनों व फंड की मांग की जायेगी. जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन से फंड की मांग की जायेगी. इसके अलावा मरीजों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से टंकियों की सफाई के साथ जगह-जगह आरओ मशीन लगाने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >