तोपचांची में लीची लदा पिकअप वैन पलटा

गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा

गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा

तोपचांची.

तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित तोपचांची थाना के समीप बंगाल से मोहनिया जा रहा लीची लदा पिकअप वैन बुधवार की देर रात असंतुलित होकर पलट गया. चालक ने बताया कि टायर ब्लास्ट होने से वाहन पलट गया. तोपचांची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. घटना के बाद व्यापारी दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर लदा लीची को मोहनिया भेजने के लिए दूसरे वाहन पर लोड कराने लगा. इसी दौरान गश्ती दल ने ड्यूटी पर तैनात दूसरी पार्टी को वाहन सौंप कर चला गया. वैन चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को टोचन कर ले जाने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही मुंशी व ओडी ऑफिसर ने उसका पीछा किया और हरिहरपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सिंहडीह से वाहन को पकड़ कर जब्त कर लिया.

नक्सली हमले की आशंका से थाना में दुबक गये पुलिसकर्मीतोपचांची थाना के गेट के पास जीटी रोड पर पिकअप वैन का टायर ब्लास्ट होने के बाद जोरदार आवाज के कारण नक्सली हमले की आशंका से पुलिसकर्मी थाना में दुबक गये. ग्रामीण भी अनहोनी की आशंका के कारण भागने लगे. घटना के समय आंधी-पानी के कारण इलाका ब्लैक आउट था. बाद में पुलिस को वाहन का टायर फटने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >