लीजेंड्स क्लब कुसमाटांड़ की खिताबी जीत

नीमटांड़ में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

बलियापुर.

एसएस क्लब नीमटांड़ की ओर से आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बुधवार को लीजेंड्स क्लब कुसमाटांड़ ने नीमटांड क्लब को नौ रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया. टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य उषा महतो ने विजेता व उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार वितरण किया. आशीष महतो, पूर्व मुखिया मधुसूदन मोदक, हरिपद रवानी, महेंद्र रवानी ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया.

सुब्रतो कप फुटबॉल : अंडर 15 व 17 में बीटीएम उवि बना विजेता

कतरास.

मालकेरा स्थित बीटीएम उवि मैदान में चल रही प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर 15 बालक, अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग का फाइनल मैच खेले गये. अंडर 15 बालक में मध्य विद्यालय रामपुर को 4-0 गोल से पराजित कर बीटीएम उवि मालकेरा विजेता बना. वहीं अंडर 17 बालक में उउवि बाघमारा को 3-0 गोल से पराजित कर बीटीएम उवि विजेता बना. अंडर 17 बालिका में आरबीबी उवि राजगंज को 2-0 गोल से पराजित कर उत्क्रमित उवि कुंजी विजेता बना. मुख्य अतिथि प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक अहमद हुसैन व विशिष्ट अतिथि बीइइओ अशोक कुमार पाल, एसएमसी अध्यक्ष संतोषी देवी, पंकज चौरासिया ने विजेता व उप विजेता टीम व खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. मौके पर खेल संयोजक जय होरो, पवन कु राय, सुमन कुमारी, राजेश प्रसाद पाल, सतीश कुमार, इंद्रजीत सरकार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >