Dhanbad News: पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अब पांच तक ले सकते हैं नामांकन

बीबीएमकेयू में यूजी सत्र 2025-28/29 में नामांकन की धीमी रफ्तार को लेकर नामांकन की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब तक सिर्फ 9000 छात्रों ने ही यहां नामांकन लिया है.

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने यूजी सत्र 2025-28/29 में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब पांच अगस्त कर दी है. वहीं नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त की गयी है. सेंकेंड मेरिट लिस्ट अब आठ अगस्त को जारी होगी. इसमें शामिल छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर कर दी गयी है. इस लिस्ट में नामांकन लेने वाले छात्र 25 अगस्त तक नामांकन शुल्क जमा कर सकते हैं. वहीं थर्ड मेरिट लिस्ट अब 25 अगस्त को जारी होगी. इस लिस्ट के छात्रों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है.

अब 11 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएंइधर नामांकन की धीमी रफ्तार को देखते हुए विवि प्रशासन ने शुक्रवार एक अगस्त को यूजी के नये सत्र की योजना का टाल दिया है. अब विवि के सभी कॉलेजों में 11 अगस्त से नये सत्र की शुरुआत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >