बरवाअड्डा में नकली शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर व खाली बोतलें जब्त

बरवाअड्डा पुलिस ने साधोबाद जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब, रैपर और बोतलें जब्त की हैं. गिरोह के सदस्य मौके से फरार हो गए, जांच जारी है.

धनबाद. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोबाद जंगल में बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनानेवाली सामग्री जब्त की है.

पुलिस के अनुसार, साधोबाद गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के पीछे नकली शराब का कारोबार चल रहा था. पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार में कतरास, निरसा, तोपचांची, राजगंज, बरवाअड्डा व स्थानीय लोगों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है.

पंडाल के नीचे चल रहा था कारोबार

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब के कारोबारियों ने झाडियों के बीच में पानी से बचने के लिए एक बडा पंडाल बनाया हुआ था. पंडाल के नीचे विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नकली शराब, रैपर और खाली बोतलें मिली हैं.

जब्त शराब

इसके लिए एक दर्जन मजदूरों को काम में रखा गया था. गिरोह के सदस्य विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नकली शराब की पैकिंग कर दो पिकअप वैन से झारखंड के विभिन्न जिलों व बिहार भेजते थे. इसके लिए दो पीकअप वैन रखा था. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब को जब्त थाना ले गयी.

ब्रांडेड शराब, स्टीकर, ढक्कन, स्प्रिट, खाली बोतल व सामान जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से से पांच बड़े गैलेन में भरा स्प्रिट, कई पेटी रॉयल स्टैग, ओएलडी हैबिट, पाबलो नाम के कंपनी का रैपर लगा नकली शराब, भारी मात्रा में खाली बोतल, ढक्कन, रैपर, ड्राम, गैलेन, रेंच, पिलास, पाइप आदि बरामद की है. छापेमारी की भनक लगते ही गिरोह के सभी सदस्य फरार हो गये.

ग्रामीणों ने शराब की बोतलें लूटी

छापेमारी के दौरान आसपास गांव के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. इस दौरान मौका पाकर कुछ लोगों ने पेटी से बोतल की बोतलें निकाल कर लूट ली. पुलिस के निकलते ही ग्रामीण झाड़ियों में प्रवेश कर झाड़ियों से शराब निकालकर चलते बने.

ये भी पढ़ें: निरसा में जमाडा की जमीन पर मार्केट कॉम्प्लेक्स की कवायद तेज, सैकड़ों दुकानों से रोजगार की उम्मीद

इस संबंध में बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है. अज्ञात अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hiralal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >