झरिया में भू-धसान से घरों में दरार, कांग्रेस ने मुआवजे की मांग उठाई; सीएमडी से मिलेंगे

झरिया भू-धसान प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

झरिया के परसाटांड़ स्थित श्रमिक कल्याण केंद्र और राजा शिव प्रसाद कॉलेज के पीछे भू-धसान के कारण कई घरों में दरारें आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित रैयतों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

मौके पर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भू-धसान से प्रभावित रैयतों और उनके परिवारों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके अधिकारों की रक्षा भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को उनका उचित हक और मुआवजा दिलाने के लिए जल्द ही बीसीसीएल सीएमडी से मुलाकात की जाएगी.

झरिया में जमीन धंसने से लोगों में दहशत. फोटो: प्रभात खबर

आवश्यक कदम उठाने की मांग

उन्होंने कहा कि जिन घरों में भू-धसान के कारण दरारें आई हैं, उनका निष्पक्ष आकलन कराया जाना चाहिए, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके. उन्होंने प्रशासन और प्रबंधन से भू-धसान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की.

संतोष सिंह ने कहा कि प्रभावित लोगों को उनके हाल पर छोड़ना उचित नहीं है. कांग्रेस प्रभावित परिवारों की आवाज मजबूती से उठाएगी और मुआवजा दिलाने के साथ-साथ समस्या के स्थायी समाधान के लिए हर स्तर पर पहल करेगी.

इस दौरान झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम, कोऑर्डिनेटर एवं मोर्चा संगठन प्रभारी मुख्तार खान, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार साव, खालिद हुसैन, भोला सिंह, वीरेंद्र यादव, अजित कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >