Dhanbad News : बीसीसीएलीकर्मी के आवास का ताला तोड़ दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Dhanbad News : बीसीसीएलीकर्मी के आवास का ताला तोड़ दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Dhanbad News : पंचेत ओपी क्षेत्र के डीवीसी पंचेत कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े डीवीसी कर्मी के आवास में सोमवार को ताला तोड़कर लाखों के जेवरात सहित नगदी चोरी कर लिया. पंचेत अस्पताल में कार्यरत एमजी कॉलोनी निवासी अजय कुमार साहू सोमवार की सुबह 11बजकर 10 मिनट में अपने घर पर ताला लगा कर पत्नी के साथ चिरकुंडा स्थित स्कूल से बच्चें को लाने गया था. करीब एक घंटे बाद बच्चें को लेकर लौटने के बाद पाया कि गेट का ताला तो सही सलामत है. लेकिन ,अंदर दरवाजा एवं घर का ताला टूटा हुआ है. चोरों ने उसके दोनों आलमीरा एवं लोहे के बक्से के ताला को तोड़कर एक सोने का चेन, मंगल सूत्र,चार सोने की अंगूठी सहित 14 हजार नगदी ले भागे. पंचेत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >