कुसुंडा एरिया में 10 कर्मियों का तबादला, संवेदनशील पदों पर फेरबदल से चर्चा तेज

कुसुंडा एरिया प्रबंधन ने सेल्स विभाग के 10 कर्मियों का तबादला कर दिया है. एचआर और सेल्स विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

केंदुआ. कुसुंडा एरिया प्रबंधन ने सेल्स विभाग में कार्यरत 10 कर्मियों का तबादला किया है. इस संबंध में दो अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के हस्ताक्षर से आदेश जारी किये गये हैं. पहला आदेश एचआर विभाग और दूसरा सेल्स विभाग की ओर से जारी किया गया है.

एचआर विभाग ने पांच कर्मियों को किया स्थानांतरित

एचआर विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार धनंजय राय (डीइओ) को एरिया रोल से एनजीकेसी, मनोहर सिंह (क्लर्क) को एरिया रोल सेल्स से एरिया रोल के एचआर विभाग, ऋतुराज पांडेय (क्लर्क) को एरिया रोल सेल्स से एरिया रोल के इनवायरमेंट विभाग, दीपक कुमार (जनरल असिस्टेंट) को एनजीकेसी और पप्पू कुमार राणा (क्लर्क) को एरिया रोल के वीटीसी में स्थानांतरित किया गया है.

सेल्स विभाग के पांच कर्मियों का अस्थायी तबादला

सेल्स विभाग की ओर से जारी दूसरे आदेश में पांच कर्मियों का अस्थायी तौर पर स्थानांतरण किया गया है. इसके तहत सरोज सिंह (डीइओ) को धनसार वेब ब्रिज से जीकेकेसी रोड वेब ब्रिज, राजेंद्र कुमार सिंह (क्लर्क ग्रेड-2) को बीएनआर वेब ब्रिज से जीकेकेसी रोड वेब ब्रिज, राजकुमार सिंह (जनरल क्लर्क-2) को बीएनआर वेब ब्रिज से जीकेकेसी रोड वेब ब्रिज, चंदन कुमार (जनरल असिस्टेंट) को बीएनआर वेब ब्रिज से जीकेकेसी रोड वेब ब्रिज तथा राहुल कुमार सिंह (जनरल असिस्टेंट) को बीएनआर वेब ब्रिज से जीकेकेसी रोड वेब ब्रिज भेजा गया है.

तबादले के बाद एरिया कार्यालय से लेकर कोलियरियों तक संवेदनशील पदों पर लंबे समय से जमे कर्मियों के बीच फेरबदल को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratnesh kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >