Dhanbad News : केशलपुर में भाकपा-माले व बीसीकेयू की संयुक्त बैठक

Dhanbad News : केशलपुर में भाकपा-माले व बीसीकेयू की संयुक्त बैठक

Dhanbad News : केशलपुर फुटबॉल मैदान में भाकपा-माले व बीसीकेयू की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ठाकुर महतो ने की. बैठक में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर व किसान विरोधी है. सार्वजनिक उद्योगों को निजी कंपनी के हाथों बेच रही हैं. इसके विरोध में नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को सफल करना होगा. उसकी तैयारी को लेकर विभिन्न जगहों पर बैठक की जा रही है. एके राय की जयंती को लेकर धनबाद से मजदूर संघर्ष संदेश जत्था का रवाना भाकपा-माले महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे. संदेश जत्था गोविंदपुर, बेलियापुर, सिंदरी, केलियासोल, चिरकुंडा, मैथन, पंचेत, निरसा, झरिया, धनबाद, बाघमारा, चंद्रपुरा फुसरो, बेरमो, गोमिया, कसमार, बोकारो स्टील सिटी गेट, बालीडीह, चास बाजार, चंदनक्यारी, अमलाबाद, हजारीबाग तक 15 जून से लेकर चार जुलाई तक अभियान चलायेगा. उसमें एके राय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. बैठक में सुनील कुमार महतो, रॉबिन महतो, दिलीप महतो, शंकर महतो, चेतू साव, उपेन गोप, रामाशय सिंह, मानिक महतो, भैरवनाथ महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >