छात्र हित के नाम पर राजनीति बंद करे भाजपा, MMDR विधेयक पर रुख स्पष्ट करे : झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर छात्र-युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है. पार्टी ने भाजपा से छात्र हित के नाम पर राजनीति बंद करने और एमएमडीआर विधेयक पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है.

धनबाद. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद जिला समिति की ओर से शनिवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता की गयी. जिला सचिव मन्नू आलम, केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला प्रवक्ता समीर रवानी और महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान ने भाजपा पर छात्र-युवाओं के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया. नेताओं ने भाजपा से छात्र हित के नाम पर राजनीति बंद करने और एमएमडीआर विधेयक पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की.

न्यायालय में मामला विचाराधीन, राजनीति करने का आरोप

मन्नू आलम ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. संबंधित मामला फिलहाल उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय ने सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है. ऐसे में भाजपा द्वारा इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाना छात्रों को गुमराह करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि सरकार न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी और छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए.

एमएमडीआर विधेयक पर भाजपा से मांगा जवाब

मन्नू आलम ने कहा कि एमएमडीआर विधेयक झारखंड की खनिज संपदा, राजस्व और राज्य के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है. भाजपा को जनता के सामने इस विधेयक को लेकर अपना स्पष्ट रुख रखना चाहिए. छात्र हित की आड़ में इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी.

छात्र किसी दल के मोहरे नहीं : नीलम मिश्रा

डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवैधानिक और न्यायिक प्रक्रिया से होना चाहिए. छात्र किसी राजनीतिक दल के मोहरे नहीं हैं. उन्होंने भाजपा से पूछा कि यदि वह छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है तो न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा क्यों नहीं करती. उन्होंने जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार का मुद्दा भी उठाया.

भाजपा से 18 वर्षों का हिसाब मांगा

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भाजपा से उसके 18 वर्षों के शासनकाल में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की उपलब्धियों का हिसाब मांगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कोचिंग संस्थानों के साथ मिलकर छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है. उन्होंने झारखंड के भाजपा सांसदों से राज्य के हित को प्राथमिकता देने की अपील की.

झामुमो नेताओं ने कहा कि छात्र-युवा, शिक्षा, रोजगार और झारखंड के जल-जंगल-जमीन-खनिज अधिकारों के मुद्दे पर पार्टी समझौता नहीं करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neeraj amitabh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >