Jharia Assembly Election: दिवंगत सूर्यदेव सिंह के नाम दर्ज है झरिया से सर्वाधिक चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड
Jharia Assembly Election: झरिया विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक एसआर प्रसाद बने थे. 1967 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने चुनाव जीता था. झरिया विधानसभा से सर्वाधिक चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड सूर्यदेव सिंह के नाम दर्ज है.
Ad
By Prabhat Khabar Digital Desk | October 22, 2024 5:26 AM
Jharia Assembly Election: धनबाद, मनोहर कुमार-झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. कोयलांचल की राजनीति में झरिया विधानसभा क्षेत्र हमेशा से चर्चा में रहा है. यहां से सर्वाधिक चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड स्व सूर्यदेव सिंह के नाम है. वह तीन बार जनता पार्टी और एक बार जनता दल से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इनके अलावा स्व एसके राय, आबो देवी व स्व सूर्यदेव सिंह की पत्नी कुंती सिंह को दो-दो बार झरिया की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना. वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर एक बार स्व सूर्यदेव सिंह की पुत्रवधु रागिनी सिंह चुनावी मैदान में हैं.
52 वर्ष बाद झरिया में कांग्रेस को मिली जीत
अब तक हुए विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा से तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस जीत चुकी है. वर्ष 1967 में कांग्रेस प्रत्याशी एसआर प्रसाद झरिया से चुनाव जीत कर विधायक बने थे. इसके 52 वर्ष बाद वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा नीरज सिंह ने जीत दर्ज की. कांग्रेस पार्टी वर्ष 1967 के बाद से 2014 तक हुए विधानसभा चुनाव में आठ बार दूसरे स्थान पर रही. वर्ष 2005 से 2019 तक झरिया विधानसभा पर भाजपा का कब्जा रहा. 2019 में झरिया सीट से चुनाव जीत कर पूर्णिमा नीरज सिंह ने न सिर्फ झरिया से भाजपा व सिंह मैंशन का किला ध्वस्त किया है, बल्कि कांग्रेस के हाथ को भी मजबूत किया.
वर्ष 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत दर्ज कर एसआर प्रसाद यहां के पहले विधायक बने थे. कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी (जेकेडी ) एसके राय को 2,874 वोट से हरा कर झरिया सीट पर अपना कब्जा जमाया था. एसआर प्रसाद को कुल 10024 वोट मिले थे, जबकि एसके राय को 7150 वोट मिले थे.
कब किसके सिर बंधा जीत का सेहरा
वर्ष विजयी प्रत्याशी का वोट निकटतम प्रतिद्वंद्वी का वोट 1967 एसआर प्रसाद (कांग्रेस)-10024 एसके राय (जेकेडी)-7150 1969 एसके राय(बीकेडी)-14239 एसआर प्रसाद (कांग्रेस)-9257 1972 एसके राय (सीपीआइ)-15310 रामदेव सिंह(बीजेएस)-8301 1977 सूर्य देव सिंह(जेएनपी)-18539 एसके राय (सीपीआइ)-12889 1980 सूर्य देव सिंह (जेएनपी)-28582 रामनारायण शर्मा (कांग्रेस)-10528 1985 सूर्य देव सिंह (जेएनपी)-30607 रमेश प्रसाद सिंह (कांग्रेस)-18052 1990 सूर्य देव सिंह (जेडी)-56593 मन्नान मल्लिक (कांग्रेस)-28475 1991-उप चुनाव आबो देवी (जेडी)-49444 बच्चा सिंह (जेपी)-31553 1995 आबो देवी (जेडी)-45271 बच्चा सिंह एसजेपी-41424 2000 बच्चा सिंह (समता पार्टी)-56401 अब्दुल कयूम अंसारी (कांग्रेस)-28362 2005 कुंती देवी (भाजपा)-62900 सुरेश सिंह (कांग्रेस)-31312 2009 कुंती देवी (भाजपा)-49131 सुरेश सिंह (कांग्रेस)-46114 2014 संजीव सिंह (भाजपा)-74062 नीरज सिंह (कांग्रेस) 40370 2019 पूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस)-79,786 रागिनी सिंह (भाजपा) 67,732
यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .