Dhanbad News: डोमगढ़ बचाओ मोर्चा का बेमियादी धरना शुरू

Dhanbad News: झुग्गी-झोपड़ी बचाने के लिए बच्चों के साथ धरना पर बैठीं महिलाएं

Dhanbad News: झुग्गी-झोपड़ी बचाने के लिए बच्चों के साथ धरना पर बैठीं महिलाएंDhanbad News: सिंदरी के डोमगढ में झुग्गी-झोपड़ी बचाने के लिए महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के बैनरतले रविवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया है. मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा की है. मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि डोमगढ में रह रहे लगभग तीन हजार लोग किसी भी सूरत में डोमगढ खाली नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि डोमगढ़ को खाली कराने के लिए कुछ नकारात्मक शक्तियां लगी हैं. मोर्चा ने उनकी साजिश को विफल करने के लिए बेमियादी धरना शुरू कर दिया है. पहले दिन धरना पर बच्चों के साथ दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं. धरना में गंगा देवी, सपना देवी, मोनी देवी, सीमा मंडल, पूनम देवी, ज्योति देवी, सीना देवी, ज्योति कुमारी आदि शामिल थे. कांग्रेस नेता विदेशी सिंह, मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, दिलीप मिश्रा, अनिल सिंह ने आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाया.

31 दिसंबर तक 110 एकड़ भूमि सेल को होना है हस्तांतरित

इस संबंध में एफसीआइएल के भू संपदा अधिकारी देवदास अधिकारी ने बताया कुल 304 एकड़ भूमि में से दूसरे फेज में 31 दिसंबर तक डोमगढ़ क्षेत्र के 110 एकड़ भूमि एफसीआइएल सेल को हस्तांतरित करेगा. इसकी कागजी प्रकिया चल रही है. जिला प्रशासन के सहयोग से तय मुआवजा भुगतान कर जमीन खाली करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >