जामाडोबा बड़कीताड़ में सड़क धंसने से हेड्रा क्रेन फंसी, पानी की पाइपलाइन टूटी,

धनबाद के जामाडोबा बड़कीताड़ में मुख्य सड़क धंसने से एक हेड्रा क्रेन फंस गई और पानी की पाइपलाइन टूट गई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें।

जोड़ापोखर. धनबाद जिला अंतर्गत जोड़ापोखर-जामाडोबा-जीतपुर मुख्य सड़क पर जामाडोबा बड़कीताड़ के पास शनिवार को सड़क धंस गई. जामाडोबा की ओर जा रही हेड्रा क्रेन -जेएच- 10 सीएस- 2703 का पिछला चक्का लगभग 8 फीट लंबी और 7 फीट गहरी गुफा में फंस गया.

सड़क धंसने के कारण जमाडा की 4 इंच की पीने के पानी की पाइपलाइन भी टूट गई. पाइप से निकलने वाला सारा पानी टाटा कंपनी की बंद खदान में जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पहले भी इसी जगह गुफा धंसी थी. उस समय दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसे बाद में टाटा कंपनी ने बनवाकर दिया था.

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि जामाडोबा-जीतपुर सड़क के दोनों तरफ दुकानें और घर हैं और यहां घनी आबादी है. लोगों ने आरोप लगाया कि टाटा कंपनी सिर्फ लीपापोती कर रही है, कभी भी बड़ी घटना हो सकती है. सूचना पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और हेड्रा क्रेन को बाहर निकलवाया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >