एनएच-19 पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक टक्कर में दो घायल

निरसा के हटिया मोड़ के पास NH-19 पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. एक टेंपो के अचानक मुड़ने के कारण हुए इस हादसे ने स्थानीय लोगों में सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया.

निरसा हटिया मोड़ के समीप एनएच-19 पर रविवार को दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद आसिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े टोटो और टेंपो को लेकर आक्रोश है.

टेंपो के अचानक मुड़ने के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि भुरकुंडा निवासी राहुल बाउरी और अंसार मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिक बाइक से निरसा चौक की ओर जा रहे थे. दोनों एसी रिपेयरिंग मिस्त्री का काम करते हैं. इसी दौरान हटिया मोड़ के पास सड़क पार करते समय एक टेंपो के अचानक मुड़ने से दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहम्मद आसिक बाइक से करीब पांच फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया. राहुल बाउरी के सिर में गंभीर चोट लगी.

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया. मोहम्मद आसिक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गये.

सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से बढ़ रहा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निरसा हटिया मोड़, निरसा चौक और आसपास एनएच-19 के किनारे बड़ी संख्या में टोटो, टेंपो और अन्य वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं. इससे सड़क पर वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है. लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कई टेंपो चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर चले गये, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी हुई.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध और बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने तथा हटिया मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >